नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खिजराबाद में 20 लाख रुपये से तैयार बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन – भारतीय नेशनल न्यूज

खिजराबाद में 20 लाख रुपये से तैयार बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुराली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 30 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग ने गांव खिजराबाद में एमपी-लैड फंड के तहत 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया।

इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने और राज्य में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उनका कहना था कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा संस्करण 5 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।

सांसद कंग के अनुसार, पंजाब सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 3100 ग्रामीण खेल स्टेडियम विकसित करने की योजना पर काम किया है। इनमें से करीब 1000 स्टेडियम तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल ढांचा मजबूत होने से युवाओं को अपने आसपास ही अभ्यास और खेल प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। इसलिए युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समग्र विकास को सुनिश्चित करना सरकार की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कंग ने कहा कि ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि इसके तहत पात्र परिवारों को सरकारी तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा देने की पहल की गई है।

महिलाओं के लिए चलाई जा रही ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के संबंध में सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उनके मुताबिक इस योजना से लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

कंग ने कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब के लोगों से किए गए वादों और गारंटियों को सरकार चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए बड़ी संख्या में सरकारी भर्तियां की गई हैं, जिससे युवाओं में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और युवा कल्याण से जुड़े क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के कारण लोगों का सरकार पर विश्वास कायम है और पंजाब को आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम के दौरान गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य, ग्रामीणों के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31