नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोगी कल्याण समिति की 30वीं बैठक आयोजित

सोलन, 14 अगस्त 2026: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वह शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की रोगी कल्याण समिति की 30वीं शासकीय निकाय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समितियों की कार्यप्रणाली में सुधार के साथ अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रबंधन व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोगियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए समिति लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं में और विस्तार किया जाए। साथ ही, समिति के राजस्व में वृद्धि के लिए भी प्रभावी कदम उठाने को कहा।

बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रोगी कल्याण समिति के विभिन्न विकास कार्यों पर किए गए 2 करोड़ 72 लाख रुपये के व्यय को स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए 2 करोड़ 54 लाख 75 हजार रुपये का प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया गया।

मरीजों को पर्ची बनवाने में सुविधा देने के उद्देश्य से अस्पताल में एक अतिरिक्त पर्ची काउंटर शुरू करने का निर्णय भी लिया गया।

उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि समिति अस्पताल आने वाले रोगियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

बैठक की कार्यवाही डॉ. सुमित सूद ने संचालित की।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, जिला परिषद सोलन की अध्यक्ष शीला कुमारी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर तथा रोगी कल्याण समिति के गैर-सरकारी सदस्य सुरेन्द्र बेहल, विनीश धीर और पुनीत शर्मा सहित अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031