नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एच.पी. शिवा परियोजना के तहत चुनाड़-ग्याणा में पौधारोपण शुरू – भारतीय नेशनल न्यूज

एच.पी. शिवा परियोजना के तहत चुनाड़-ग्याणा में पौधारोपण शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 13 अगस्त 2026

चुनाड़ और ग्याणा क्लस्टर में अमरूद के पौधे रोपकर एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण की शुरुआत

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों और बागवानों की आमदनी बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में उन्होंने ग्राम पंचायत जमरोटी के चुनाड़ गांव और ग्राम पंचायत ग्याणा में एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्थापित क्लस्टरों में अमरूद के पौधे रोपकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किए बिना प्रदेश को विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ाना संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से एच.पी. शिवा परियोजना के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। जिला सोलन में कुल 12 क्लस्टर निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से सात क्लस्टर अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए। मौजूदा क्लस्टरों का विस्तार करने के साथ-साथ उनसे सटी ग्राम पंचायतों को भी योजना से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसानों को परियोजना में शामिल करने के साथ आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी देना भी आवश्यक है।

विधायक ने अधिकारियों से यह भी कहा कि परियोजना के तहत लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल और जीवित रहने की दर का आकलन करना जरूरी है, ताकि किसानों को वास्तविक और दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

जानकारी के अनुसार, चुनाड़ क्लस्टर में करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 6,000 पौधे लगाए गए हैं। वहीं, ग्याणा क्लस्टर में लगभग 3.5 हेक्टेयर भूमि पर जरवी, रेड श्वेता, हिसार सफेदा और अमरूद की अन्य उच्च घनत्व वाली प्रजातियों के करीब 3,650 पौधे रोपे गए हैं। परियोजना के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें उठाऊ सिंचाई व्यवस्था, ड्रिप सिंचाई, सौर ऊर्जा आधारित बाड़बंदी और पौधारोपण सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं। योजना से लगभग 41 किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।

इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

बागवानी विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ, कुनिहार, डॉ. रितेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए एच.पी. शिवा परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उपनिदेशक बागवानी डॉ. शिवाली ठाकुर ने कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया और क्लस्टर में किए जा रहे पौधारोपण तथा परियोजना से संबंधित जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य कमलेश शर्मा, ग्राम पंचायत जमरोटी के प्रधान रामा बंसल, ग्राम पंचायत ग्याणा के प्रधान संतोष, जमरोटी के उपप्रधान विनय शर्मा, ग्याणा के उपप्रधान जयदेव, ग्राम पंचायत भूमती के पूर्व प्रधान एवं चकमा प्रधान योगेश गौतम, वाटर यूजर्स ग्रुप जमरोटी के प्रधान सुरेश गर्ग, कांग्रेस समिति के जिला उपाध्यक्ष सी.डी. बंसल, बाघल लैंड लूजर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. पूनम केरो, डॉ. देवेन्द्र अत्री, पुलिस उप अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, उपमंडलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार और लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता बेलीराम कश्यप सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031