नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कंडाघाट पुलिस ने 102.22 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कंडाघाट पुलिस ने 102.22 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मामला: FIR No. 59/26, दिनांक 08.08.2026
धारा 18 ND&PS Act | पुलिस थाना कंडाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

दिनांक 07.08.2026 की रात पुलिस थाना कंडाघाट की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गाँव धाली सड़क क्षेत्र में एक Alto कार में मौजूद व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 102.22 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ एवं पहचान के आधार पर आरोपी की पहचान सतीश कुमार ठाकुर पुत्र श्री तेलु राम, निवासी गाँव सिहड़ा, डाकघर बिनोला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी के संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में FIR No. 59/26 दिनांक 08.08.2026, धारा 18 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त Alto कार को भी कब्जे में लेकर जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 08.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930