नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अर्की में 409.62 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

अर्की में 409.62 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मामला FIR नं. 77/2026, दिनांक 07.08.2026, धारा 20 NDPS Act, पुलिस थाना अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

दिनांक 07.08.2026 को पुलिस उपमंडल दाड़लाघाट की SIU टीम गश्त पर थी। इसी दौरान खिड़ीघाटी, राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर खड़ी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में बैठे व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 409.62 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र श्री खूब राम, निवासी गांव एवं डाकखाना रुमाली, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई।

बरामद मादक पदार्थ के संबंध में पुलिस थाना अर्की में FIR नं. 77/2026 दिनांक 07.08.2026, धारा 20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान आरोपी नरेश कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थ के परिवहन/तस्करी में कथित रूप से प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 08.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही मादक पदार्थ की बरामदगी एवं संभावित तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है, ताकि मामले में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों अथवा कड़ियों का पता लगाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031