नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , P.O. Cell ने 10 साल पुराने मामले के भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

P.O. Cell ने 10 साल पुराने मामले के भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 03-08-2026 को पुलिस थाना दाड़लाघाट की पी.ओ. सेल द्वारा फरार आरोपियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक घोषित भगोड़े को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरेंदर कुमार (42 वर्ष) पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव माजरीकलां, डाकघर सरसावा, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में एफआईआर संख्या 61/2026, दिनांक 03-08-2026, धारा 209 एवं 269 बीएनएस के अंतर्गत नया मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पहले से थाना दाड़लाघाट में एफआईआर संख्या 13/2016, दिनांक 12-02-2016, धारा 279, 337 एवं 338 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था। आरोप है कि उसने कार को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए सड़क से लगभग 200 फीट नीचे गिरा दिया था। उस मामले की जांच के दौरान उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर पूछताछ में शामिल किया गया था तथा जांच पूरी होने के बाद उसके विरुद्ध आरोपपत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा आरोपी को कई बार उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन वह लगातार गैरहाजिर रहा। इसी कारण 02-06-2026 को माननीय न्यायालय ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना दाड़लाघाट की पी.ओ. सेल लगातार प्रयासरत थी। गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से वह बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने अंततः 03-08-2026 को उसे माजरीकलां (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को 04-08-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (रिमांड) पर भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31