नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिम ईरा भंडारण सह कैफे का उद्घाटन – भारतीय नेशनल न्यूज

हिम ईरा भंडारण सह कैफे का उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 30 जुलाई 2026

स्थानीय उत्पादों के विपणन को मिलेगा नया प्रोत्साहन : डॉ. धनीराम शांडिल

‘हिम ईरा’ भंडारण सह कैफे के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बुधवार को सोलन सब्जी मंडी के निकट लगभग पांच लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत किए गए ‘हिम ईरा’ भंडारण सह कैफे भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और रोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के बिक्री केंद्र किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा छोटे उद्यमियों के उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. शांडिल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को गुणवत्तापूर्ण व पारंपरिक वस्तुएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने ‘हिम ईरा’ केंद्र का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने इस पहल से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर कर्नल संजय शांडिल, एपीएमसी अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, जोगेंदरा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, सुरेन्द्र सेठी, शिव कुमार, सन्धिरा शीनू, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष मनीष ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, उपमंडलाधिकारी नीरजा शर्मा, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंदर राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031