नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वच्छता व ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा – भारतीय नेशनल न्यूज

स्वच्छता व ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 24 जुलाई 2026

उपायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, स्वच्छता और ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जिले के सभी खण्ड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी गांवों को स्वच्छ और आदर्श श्रेणी में लाने के लिए कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में कहीं भी कूड़े के ढेर न लगने दिए जाएं तथा उनके समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अभियान में स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

उन्होंने गांवों में गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यकतानुसार सोखता गड्ढों के निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों की जियो-टैगिंग शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।

उपायुक्त ने धर्मपुर, कण्डाघाट और सोलन के खण्ड विकास अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप उपयुक्त स्थानों का चयन कर हिम ईरा दुकानों के निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के बनने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन के लिए स्थायी बिक्री केन्द्र उपलब्ध होंगे।

बैठक से पहले सभी खण्ड विकास अधिकारियों को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण (वी.वी.-जी.-राम-जी.) के अंतर्गत प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा तथा जिले के सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930