नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 7.51 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

7.51 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रकरण संख्या: FIR No. 54/2026
दिनांक: 16.07.2026
धारा: 21, एनडीपीएस अधिनियम
पुलिस थाना: कंडाघाट

दिनांक 16.07.2026 को पुलिस थाना कंडाघाट की टीम थाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ड्यूटी पर थी। इसी दौरान प्राप्त एक विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को रोककर विधि अनुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹2,990/- नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जतिन पुत्र श्री सीता राम, निवासी गाँव दोलग, डाकघर कंडाघाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 31 वर्ष, के रूप में हुई। बरामदगी के उपरांत आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना कंडाघाट में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

अन्वेषण के क्रम में आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से पुलिस को चार दिन का रिमांड प्राप्त हुआ। वर्तमान में आरोपी से मामले के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जाँच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी चिट्टा तस्करी के एक मामले में संलिप्त रह चुका है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें उसके कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद होने का उल्लेख है।

पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक पहलू की गहन एवं निष्पक्ष जाँच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930