नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू एनडीपीएस मामला: बैकवर्ड लिंकिंग जांच में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू एनडीपीएस मामला: बैकवर्ड लिंकिंग जांच में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

परवाणू (सोलन): पुलिस थाना परवाणू में दर्ज एफआईआर संख्या 69/2026, दिनांक 05 जून 2026, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण प्रगति मिली है। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) की टीम ने गश्त और अपराध रोकथाम अभियान के दौरान मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। जांच के दौरान एक वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 9.72 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया और उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही उनके मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया।

जांच और पूछताछ के दौरान सामने आया कि बरामद चिट्टा/हेरोइन कथित रूप से सनी कुमार, निवासी मौली जागरां, चंडीगढ़, के माध्यम से खरीदी गई थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू की।

तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि संबंधित व्यक्ति को 09 जून 2026 को पुलिस थाना धर्मपुर द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या 92/2026 में बैकवर्ड लिंकिंग के आधार पर पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह वर्तमान में जिला जेल सोलन में न्यायिक हिरासत में बंद है।

इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया और 14 जुलाई 2026 को आरोपी को इस मामले में भी बैकवर्ड लिंकिंग के आधार पर औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में उसे पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पहले से भी चिट्टा तस्करी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930