नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुनिहार में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 2.19 ग्राम हेरोइन बरामद, एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज – भारतीय नेशनल न्यूज

कुनिहार में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 2.19 ग्राम हेरोइन बरामद, एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला सोलन के पुलिस थाना कुनिहार में एफआईआर संख्या 39/2026, दिनांक 11 जुलाई 2026, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर बाइक पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 2.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान सुमित शर्मा (22 वर्ष), पुत्र श्री कर्म चंद, निवासी गांव झांडू, डाकघर दिग्गल, तहसील रामशहर, जिला सोलन, तथा गुरमीत पाल (31 वर्ष), पुत्र श्री कृष्ण गोपाल, निवासी नालागढ़, जिला सोलन, के रूप में हुई है।

बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने नियमानुसार कब्जे में लेकर पुलिस थाना कुनिहार में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के प्रावधानों के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया।

पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930