नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सोलन के स्वास्थ्य संस्थानों का डिजिटल पंजीकरण शुरू – भारतीय नेशनल न्यूज

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सोलन के स्वास्थ्य संस्थानों का डिजिटल पंजीकरण शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 17 जुलाई 2026:
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत सोलन जिले के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने दी।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को एकीकृत डिजिटल नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे नागरिकों को विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

पंजीकरण के लिए प्रत्येक संस्थान को अपने भवन की तस्वीर सहित आवश्यक कानूनी दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों की जांच और भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, जिले में अब तक लगभग 158 निजी क्लीनिक, अस्पताल और डायग्नोस्टिक लैब्स का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने शेष निजी चिकित्सकों, दवा विक्रेताओं और पैथोलॉजी लैब्स से भी जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की।

उन्होंने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था से जुड़ने के बाद अस्पताल, क्लीनिक, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक लैब राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे का हिस्सा बन जाएंगे। इससे मरीजों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ने और कैशलेस स्वास्थ्य दावों के निपटारे की प्रक्रिया अधिक आसान और प्रभावी होगी।

पंजीकरण से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या, त्रुटि सुधार या अन्य जानकारी के लिए संस्थानों के प्रतिनिधि कार्यदिवसों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सोलन के कक्ष संख्या 132 में जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार से संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930