नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के पदों पर भर्ती, 16 जुलाई को होगा साक्षात्कार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के पदों पर भर्ती, 16 जुलाई को होगा साक्षात्कार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 7 जुलाई 2026:
बाल विकास परियोजना सोलन के अंतर्गत आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र थाना-2 (डाइट के समीप), पर्यवेक्षक वृत्त सोलन शहरी में क्रेच कार्यकर्ता और क्रेच सहायिका के एक-एक रिक्त पद को भरने के लिए 16 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी, सोलन के कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को 14 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन सादे कागज पर आवश्यक व्यक्तिगत विवरण सहित कार्यालय में जमा करना होगा।

इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा क्रेच सहायिका पद के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। साथ ही, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी होना आवश्यक है।

आवेदन पत्र पर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा। इसके साथ आयु प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता (यदि लागू हो), विधवा, स्टेट होम या बालिका आश्रम की प्रवासिनी, तलाकशुदा, पिछले सात वर्षों से पति लापता होने का प्रमाण (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

साक्षात्कार के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र भी सत्यापन के लिए साथ लाने होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अलग से कोई व्यक्तिगत बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, सोलन के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031