नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले में बेबी शो का आयोजन – भारतीय नेशनल न्यूज

राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले में बेबी शो का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 29 जून 2026

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन की ओर से राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले के दौरान बेबी शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने अध्यक्षता की, जबकि नगर निगम सोलन की आयुक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

डॉ. अजय पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष और 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 37 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों का आकलन निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के आधार पर किया गया, जिनमें पूर्ण टीकाकरण, आयु के अनुरूप वजन और लंबाई, विकास की स्थिति तथा व्यक्तिगत स्वच्छता शामिल रहे।

मूल्यांकन के बाद बच्चों को स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार तीन श्रेणियों—ग्रीन, येलो और रेड जोन—में रखा गया। ग्रीन जोन में पूरी तरह स्वस्थ बच्चों को शामिल किया गया, येलो जोन में ऐसे बच्चों को रखा गया जिन्हें स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में कुछ सुधार की आवश्यकता है, जबकि रेड जोन उन बच्चों के लिए निर्धारित था जिन्हें विशेष देखभाल और नियमित स्वास्थ्य निगरानी की जरूरत होती है।

परिणामों के अनुसार 0 से 1 वर्ष वर्ग के 5, 1 से 3 वर्ष वर्ग के 16 तथा 3 से 5 वर्ष वर्ग के 16 बच्चे ग्रीन जोन में रहे। केवल एक बच्चा येलो जोन में दर्ज किया गया, जबकि रेड जोन में कोई भी बच्चा नहीं पाया गया।

प्रतियोगिता में युविका, माहिका और त्रिशिका ने सभी मूल्यांकन मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्ण अंक हासिल किए।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता बनाए रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031