नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल आयोजन पर डॉ. शांडिल ने जताया आभार – भारतीय नेशनल न्यूज

राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल आयोजन पर डॉ. शांडिल ने जताया आभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | 29 जून 2026

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सोलन के नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी इसी प्रकार सहयोग और समन्वय के साथ ऐसे आयोजनों को सफल बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सामुदायिक एकता का भी प्रतीक है। मेले के दौरान आयोजित माँ शूलिनी की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर दर्शन करते हैं। वहीं, शहर में लगाए जाने वाले भंडारे, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और विभिन्न प्रदर्शनियां इस आयोजन को विशेष पहचान प्रदान करते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ नई जानकारियां भी प्राप्त होती हैं।

डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले का सफल संचालन जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के बेहतर तालमेल का परिणाम है। उन्होंने भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस, आपदा मित्रों, एनसीसी कैडेटों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले के सभी कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित रहा। भंडारों के आयोजन, सांस्कृतिक संध्याओं के प्रबंधन और खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सभी संबंधित पक्षों ने बेहतर समन्वय का परिचय दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण बताते हुए नगर निगम सोलन और सफाई कर्मचारियों के समर्पित कार्य की प्रशंसा की तथा उनके योगदान के लिए बधाई दी।

अंत में उन्होंने सोलन के नागरिकों, शिमला और सिरमौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं, देश के अन्य राज्यों से पहुंचे पर्यटकों तथा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31