नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चालक व परिचालक का स्वास्थ्य सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण – मनमोहन शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

चालक व परिचालक का स्वास्थ्य सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण – मनमोहन शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 01.03.2026

 

चालक व परिचालक का स्वास्थ्य सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण – मनमोहन शर्मा

 

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज यहां निःशुल्क नेत्र जांच, सड़क सुरक्षा जागरूक नियम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि चालक, परिचालक व अन्य कर्मियों का स्वास्थ्य सड़क सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और चालकों व परिचालकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा बस, ट्रक, टैक्सी और ऑटो चालकों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चालकों को अपनी आईसाइट दुरुस्त रखने के लिए सुझाव भी दिए गए। चालकों को लंबी दूरी की ड्राइविंग के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने के तरीके भी बताए गए।

शिविर में परिवहन क्षेत्र से जुड़े कर्मियों ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान भी किया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि विभाग का यह प्रयास भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय पर अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।

शिविर में हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों के साथ-साथ ट्रक, ऑटो और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930