नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन: बंद फैक्ट्री में चोरी, CCTV से पहचान कर आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन: बंद फैक्ट्री में चोरी, CCTV से पहचान कर आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 0228/2025 DT. 15.11.2025 U/S 303(2),331(4) BNS P.S. SADAR SOLAN.

दिनांक 15-11-2025 को रबोन निवासी श्री जोगिन्दर सिंह ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनकी रबोन में भारत आर्गनिक्स नाम से एक फैक्ट्री है परन्तु सेलर्स से विवाद के चलते यह फैक्ट्री वर्ष 2013 से बंद है I दिनांक 15-11-2025 को यह किसी केस के चलते बाहर गए हुए थे तथा उसके उपरान्त यह फैक्ट्री में गए तो इन्होने देखा कि उक्त फैक्ट्री में चोरी हो गई है तथा फैक्ट्री में रखा घर, रसोई व बाथरूम का सामान, फर्नीचर, गीजर, हीटर, ब्लोअर टेलीविज़न आदि चोरी होने पाए गए I जब इन्होने फैक्ट्री के आसपास लगे CCTV फुटेज को चैक किया तो पाया कि कुछ लोग शाम के समय पिछले कुछ दिनों से फैक्ट्री में घुसकर बोरे में भरकर सामान चोरी करके ले जाते पाए गये तथा दिनांक 15-11-2025 को भी शाम के समय एक आदमी को फैक्ट्री में घुसते हुए देखा जो इन्हें शक है की यही लोग इनकी फैक्ट्री से सामान चोरी करके ले जा रहे है I उक्त फैक्ट्री से चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 60,000/- रूपए है I जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना सदर में पंजीकृत किया गया I *इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को चैक करके आरोपी की पहचान करके मामले में संलिप्त एक आरोपी शिवा कुमार पुत्र श्री दलीप कुमार निवासी गाँव बठोल, तहसील कसौली जिला सोलन हि०प्र० हाल रिहाईश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रबोन तहसील व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 26 वर्ष को दिनांक 15-11-2025 को गिरफ्तार किया गया I गिरफ्तार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल पर पाया गया की उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में एक चोरी का मामला दर्ज है जिसमे उक्त आरोपी ने शटरिंग प्लेटें चोरी की गई थी जिसके कीमत लगभग 1,30,000/- रूपए थी I मामले में जाँच जारी है I*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930