जिला सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात तस्कर धनीराम उर्फ गलू की 6.34 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, एक साल में 37 आरोपियों की 15 करोड़ से अधिक संपत्तियां की गईं सीज़
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिला सोलन पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में सलिंप्त आरोपियों की नशा तस्करी से अर्जित अवैध संम्पतियों को जब्त किया जा रहा है। पिछले एक साल में NDPS एक्ट के तहत financial investigation में 37 आरोपियों की 15 करोड़ रूपए से ज्यादा की चल अचल सम्पतियों को जब्त किया जा चूका है
जिला पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना कुनिहार में दर्ज किये गए एक मामले में की जा रही फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन के दौरान मामले में संलिप्त आरोपियों/सहयोगियों की 6.34 करोड़ से ज्यादा की अवैध संम्पतियों को जब्त किया गया है।
मामले का विवरण:-
(अभियोग संख्या 61/2025 DT 18.09.2025 U/S 18,20 ND&PS Act पुलिस थाना कुनिहार)
कुनिहार क्षेत्र में काफी सालों से एक कुख्यात नशा तस्कर धनी राम उर्फ़ गलू सक्रिय था जो कुनिहार, सोलन, अर्की दाडलाघाट, बिलासपुर, शिमला आदि क्षेत्रों में नशा तस्करी में सक्रीय था जो इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नशे के सामान की सप्लाई कर रहा था तथा पक्के ग्राहक बनाकर सुनयोजित तरीके से नशे की तस्करी को अंजाम दे रहा था जिसे पुलिस द्वारा पिछले डेढ़ साल से पकड़ने की कोशिश की जा रही थी दिनांक 18-09-2025 को सायर मेला अर्की के दौरान पुलिस की व्यस्तता के चलते यह तस्कर काफी सक्रीय हो गया था जिस सन्दर्भ में पुलिस को गुप्त सूत्रों से सुचना मिली थी कि तस्कर धनीराम उर्फ़ गलू पुत्र ने अपने रिहायशी मकान में बहुत बड़ी मात्रा में अफीम व चरस को क्षेत्र के लोगों को सप्लाई करने के लिए रखा हुआ है I इस सुचना पर तवरित कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस की 16 सदसीय टीम द्वारा तडके सुबह उक्त कुख्यात तस्कर धनीराम उर्फ़ गलू के रिहायशी मकान और इसके भोजनालय/होमस्टे में दबिश दी तथा उसके मकान के अन्दर से 1.624 किलोग्राम अफीम व 1.622 किलोग्राम चरस बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया I
आरोपी धनी राम ने बड़े शातिर तरीके से इस नशे के सामान को मकान के अन्दर लकड़ी की पैनलिंग में वाल्ट बनाकर कीचन के कपबोर्ड में व सोफे के अन्दर बॉक्स टाइप में गुप्त स्थान बनाकर भगवान् की फोटो लगाकर छुपाया हुआ था
जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी ने ड्रग्स के अवैध कारोबार से अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर काफी अधिक सम्पति अर्जित की जिस पर अभियोग में ND&PS Act के प्रावधानों के अनुसार financial investigation अमल में लाई गई ।
जाँच में पाया गया की आरोपी धनी राम किसी प्रकार का काम धन्धा या व्यवसाय नहीं करता था जो छोटे मोटे तरीके से साल में कुल 18000 रूपए ही कमाता था तथा इसने लंबे समय से नशा तस्करी करके न सिर्फ अपने नाम पर बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भी बहुतायत सम्पति, जिनमें आलीशान पांच मंजिला मकान का निर्माण, रेस्टोरेंट और होम स्टे का निर्माण और संचालन कमर्शियल व्हीकल्स जैसे JCB, टिप्पर और अन्य गाड़ियाँ, सोने के गहने और बैंक अकाउंट में कैश आदि की अवैध सम्पतियां अर्जित की है जो जिला पुलिस द्वारा आरोपी धनी राम की 6 करोड़ 34 लाख रूपए से ज्यादा की इन अवैध सम्पतियों को जब्त कर लिया गया है I
जाँच में यह भी पाया गया कि कुख्यात/मुख्य सरगना/आरोपी धनी राम उर्फ़ गलू के विभिन्न बैंक खातों में पिछले कुछ सालों में ही 03 करोड़ रूपए से ज्यादा का लेनदेन होना पाया गया है I
जाँच पर पाया गया की मादक पदार्थ के इस मामले के अतिरिक्त भी धनी राम के विरूद्ध ND&PS एक्ट के अन्तर्गत 02 अन्य मामले भी थाना धर्मपुर व थाना अर्की में पंजीकृत है, जिन दोनों मामलों में भी आरोपी धनी राम के कब्जा से कुल 845 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपये नकदी बरामद हुये थे। मादक पदार्थ के इन मामलों के अतिरिक्त आरोपी धनी राम के खिलाफ 02 अन्य मामले, जिनमें एक महिलाओं के प्रति क्रूरता व एक मामला महिला से छेड़छाड़ के दर्ज होने पाये गये है, जिससे यह साबित होता है कि आरोपी धनी राम न सिर्फ इस इलाके का एक भुत बड़ा नशा तस्कर है बल्कि वह एक आपराधिक प्रवृति का इंसान भी है।
इसके अतिरिक्त जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करों की सम्पत्ति की जब्ती (Seizing and Freezing) की प्रक्रिया पहली बार वर्ष 2024 में शुरू की गई थी जो लगातार जारी है तथा जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2024 व 2025 में अभी तक कुल 11 मामलों में 37 आरोपियों/सहयोगियों की 15 करोड़ रूपए से ज़्यादा की चल व अचल सम्पतियां जो उन्होंने मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित की गई थी को जब्त किया जा चूका है इनमें से 03 मामले चरस/अफीम के जिनमे एक मामला 37 किलो हाई क्वालिटी चरस का था, जबकि 08 मामले चिट्टा तस्क़री के है जिनमे बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में सक्रिय सप्लायरों द्वारा सोलन जिला में चिट्टा की आपूर्ति की जा रही थी । इनमें इनके आलीशान होटल, रेजिडेंशियल और कमर्शियल लैंड प्लॉट्स, लक्ज़री गाड़ियाँ ,कैश डिपॉजिट्स ,फिक्स्ड डिपॉजिट्स आदि शामिल हैं। जिनमे ज्यादातर संपत्तियां बाहरी राज्यों में जब्त की गई हैं ।
*वर्ष 2025 में अभी तक कुल 08 मामलों में 30 आरोपियों/सहयोगियों की नशा तस्करी से कमाई गई करीब 12 करोड़ की चल अचल संपतियां को जब्त किया गया है जो प्रदेश में एनडीपीएस मामलों की जांच में जब्त की गई सम्पतियों में सर्वाधिक है*
इसके ईलावा जुलाई 2023 से अभी तक जिला सोलन पुलिस द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे कोम्प्रेहेंसिव अभियान व जीरो टालरेंस के नीति के अंतर्गत नशा तस्करी के सभी पहलुओं पर सख्त कार्रवाई की गई है जिसमे मादक पदार्थों के ख़ात्मे के लिए इनकी सप्लाई साइड और डिमांड साइड दोनों तरफ़ प्रभावी कार्यवाही की गई है जिसमे न सिर्फ़ बड़े बड़े नशा तस्करों को पकड़कर उनके नेटवर्क को तोड़ा गया है बल्कि उनकी नशे के व्यापार से अर्जित अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया गया है I
इस अभियान के तहत नशा तस्करी करने वाले नशा तस्करों के विरुध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जुलाई 2023 से अभी तक कुल 215 मामले पंजीकृत किये गए है जिनमे 451 आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा गया है I इन मामलों में Backward/Forward Linkages के संदर्भ में भी अन्वेषण करते हुये नशा की सप्लाई करने वाले बाहरी राज्यों के 147 से ज़्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
इन 147 आरोपियों में से चिट्टे/नशे के 141 बड़े अंतरराज्यीय सप्लायर हैं, जिनको दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से गिरफ्तार किया गया है । इनमें 9 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं जिनको सोलन पुलिस की स्पेशल टीम्स द्वारा दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया था I
इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 64 बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्को को डिस्मेंटल कर दिया गया है जिससे हज़ारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति रोकने में जिला पुलिस कामयाब रही है ।
इसके अतिरिक्त सोलन पुलिस द्वारा ड्रग कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जुलाई 2023 से लेकर अभी तक 21 मामलों में 18,636 नशीली दवाइयां जो Drug & Cosmetic Act के अंतर्गत प्रतिबंधित है बरामद की गई जिनमे 49 आरोपियों के विरुध ड्रग कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई I
इसके ईलावा जिला सोलन पुलिस ने कुख्यात नशा तस्करों जो बार बार मुकदमे दर्ज होने पर भी जमानत पर बाहर आकर नशा तस्करी में संलिप्त हो रहे हैं, पर नकेल कसते हुए प्रिवेंटिव डिटेंशन में कार्यवाही करते हुए यानी निवारक हिरासत की कार्यवाही भी की गई है। जिसका मकसद मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आदतन अपराधियों को पुनः अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने से रोकना है जिसके लिए जिला पुलिस द्वारा PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के प्रावधानों के अनुसार ऐसे आरोपियों को निवारक हिरासत में रखने की कार्यवाही की जा रही है जो इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार/सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार इस अधिनियम के अंतर्गत निवारणात्मक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन अपराधियों को धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत हिरासत में लेकर 02 आरोपियों को 6 महीने, 01 आरोपी को 04 महीने, 03 आरोपियों को तीन-तीन महीनों के लिए जेल में भेजा गया है I
रुस्तम योजना:- सोलन पुलिस द्वारा जनसाधारण की सहभागिता एवं सहयोग से इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए रुस्तम योजना का आरम्भ किया गया था तथा इस योजना के तहत सोलन पुलिस के युवा साथी ‘’रुस्तम वॉलंटियर्स’’ स्कूलों, कालेजों, कॉलेजस, मेला त्योहारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में लगातार नशे के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान चला रहे है । इनके साथ लगातार अन्य युवा भी वॉलंटियर्स की तरह जुड़ रहे हैं । अभी तक रुस्तम योजना के तहत रुस्तम वॉलंटियर्स द्वारा स्किटों के माध्यम से लगभग 10000 लोगों/छात्रों को नशाखोरी के प्रचलन/प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया है I
जिला पुलिस सोलन द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही में स्कूली छात्रों की महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस सोलन के सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा एक एक स्कूल को अडॉप्ट किया गया है जिसमे जिला पुलिस के राजपत्रित द्वारा समय-समय पर गोद लिए गए स्कूलों में लगातार संवाद किया जा रहा है I उक्त भ्रमण के दौरान नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्र छात्राओं में अकेडमिक्स, खेल कूद, एनसीसी,एनएसएस, स्वास्थ्य आदि के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है I इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्पित बनाना तथा उनको इस सामाजिक बुराई से बचाना है
।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





