नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकार की उपेक्षा की वजह से आपदा प्रभावितों को खुद खोलनी पड़ रही सड़क*  – भारतीय नेशनल न्यूज

सरकार की उपेक्षा की वजह से आपदा प्रभावितों को खुद खोलनी पड़ रही सड़क* 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आपदा प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर पत्नी की विधानसभा पर मुख्यमंत्री मेहरबान : विनोद कुमार*

*सरकार की उपेक्षा की वजह से आपदा प्रभावितों को खुद खोलनी पड़ रही सड़क*

*आपदा प्रभावित क्षेत्र में एक करोड़ और पत्नी की विधानसभा में साढ़े चार करोड़*

 

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नाचन से विधायक विनोद कुमार ने कहा कि सुक्खू सरकार पक्षपात करने के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आपदा आई है और सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुविधा बहाल करने में कोताही बरत रही है। प्रभावितों को फौरी राहत देने में भी हफ्तों का समय लग गया। कुछ लोगों को अभी भी नहीं मिली। अभी तक सड़कें नहीं खुली लेकिन मुख्यमंत्री महोदय अपनी पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में खास मेहरबानी दिखा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.50 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

 

विनोद कुमार ने कहा कि आपदा प्रवाहित क्षेत्र में हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन वहां पर सुविधा बहाल करने के लिए नाम मात्र की सहायता दी जा रही है। मंडी जिला में ही भारी भरकम तबाही हुई है लेकिन लोक निर्माण विभाग को सड़क बहाल करने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है। जब शक्ति मंत्रालय को भी इसी तरह सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार द्वारा नाम मात्र की धनराशि दी गई है। सड़कें बंद होने की वजह से न बीमार अस्पताल पहुंच रहे हैं और न ही कृषि और बागवानी उत्पाद बाजार में। सरकार की राह देखते देखते लोग थक गए और खुद चंदा इकट्ठा करके सड़कें खोलने के लिए मशीने लगाई हैं। ठेकेदारों और मशीन मालिकों से अपनी जेसीबी और पोकलैंड मशीन देने की गुजारिश कर रहे हैं। जिससे कम लागत में सड़कें खोली जा सके।

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों की उपेक्षा किया जाना बहुत कष्टदायक है। आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने और वहां बिजली पानी और सड़क की सुविधा बहाल करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता होनी चाहिए थी जो दुर्भाग्य वश नहीं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930