नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस की सख्त कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर जितेंद्र कुमार सलाखों के पीछे – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस की सख्त कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर जितेंद्र कुमार सलाखों के पीछे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन। जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और प्रभावशाली बनाते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर जितेंद्र कुमार को जेल भेज दिया है। जितेंद्र कुमार, पुत्र हरीश कुमार, निवासी गांव झाझयाना, तहसील अर्की, जिला सोलन, को तीन माह के लिए जेल में रखा गया है। यह कदम नशे की अवैध गतिविधियों में बार-बार शामिल होने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के मकसद से उठाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र कुमार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहने वाला अपराधी है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले ही तीन मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र और एक मामला अर्की थाना क्षेत्र का है। इन मामलों में कुल 17 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद हुई थी। जमानत पर रिहा होने के बावजूद वह नशे के कारोबार में सक्रिय बना रहा। इसी वजह से पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 3(1) (पीआईटी एनडीपीएस) के अंतर्गत निवारक हिरासत की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।

सोलन पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी की रोकथाम के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से राज्य सरकार को 15 आदतन नशा तस्करों के खिलाफ निवारक हिरासत के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें से अब तक पांच को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी जैसे अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह कदम नशा तस्करों को कड़ा संदेश देने के साथ-साथ समाज को नशे के जाल से बचाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। स्थानीय जनता ने भी पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे नशे का अवैध कारोबार करने वालों में खौफ पैदा होगा। पुलिस ने दोहराया कि नशे के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी सख्ती से लागू रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930