नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शूलिनी मेले के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला उजागर, भाजपा ने की निष्पक्ष जांच की मांग: चेतन ब्रागटा – भारतीय नेशनल न्यूज

शूलिनी मेले के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला उजागर, भाजपा ने की निष्पक्ष जांच की मांग: चेतन ब्रागटा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कथित भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा प्रवक्ता चेतन ब्रागटा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शूलिनी मेले के नाम पर बड़ी धांधली हुई है और इसमें सरकारी संरक्षण की झलक साफ दिखाई देती है।

ब्रागटा ने बताया कि यह मामला सोलन जिले के अंतर्गत नालागढ़ पुलिस चौकी में दर्ज हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस घोटाले में कुछ सरकारी अधिकारी भी संलिप्त हो सकते हैं और आने वाले समय में उनके नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की शह न हो, तब तक कोई अधिकारी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता।

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि नालागढ़ की दिनेश प्रिंटिंग प्रेस में 1200 पर्चियां छपवाई गईं, जिनका इस्तेमाल शूलिनी मेले के आयोजन के नाम पर दुकानदारों व आम नागरिकों से धन एकत्र करने में किया गया। यह पर्चियां एक डिपो संचालक द्वारा छपवाई गईं, जिसे एक फूड इंस्पेक्टर ने मूल पर्ची उपलब्ध करवाई थी। उसी पर्ची के आधार पर फर्जी पर्चियां तैयार की गईं, जिनमें डीसी सोलन की ईमेल आईडी और एक स्कैनर का उपयोग भी दिखाया गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रिंटिंग प्रेस का नाम पर्चियों पर नहीं लिखा गया, जिससे उसकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

चेतन ब्रागटा ने यह भी बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में फूड इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और उस पर भी जांच जारी है।

गौरतलब है कि सोलन जिले में हर साल मां शूलिनी के नाम पर भव्य मेला आयोजित किया जाता है, जो स्थानीय जनता की आस्था का केंद्र है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार तेजी से फैला है और कई मामलों में सरकारी अधिकारी अपनी जान तक गंवा चुके हैं। उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पद पर हों। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए और तथ्यों को दबाने का कोई प्रयास नहीं होना चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930