नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आपदा में हानि को कम करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी – उपायुक्त मनमोहन शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

आपदा में हानि को कम करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी – उपायुक्त मनमोहन शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 04 जून 2025

जिला सोलन के उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा के समय जान-माल की क्षति को कम करने के लिए सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। वे 6 जून 2025 को आयोजित होने वाली 09वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ टेबलटॉप अभ्यास की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में समय पर सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया बेहद ज़रूरी है। थोड़ी सी देर भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आपदा से निपटने की जानकारी और जिम्मेदारी दोनों होनी चाहिए।

मनमोहन शर्मा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी सड़कों का GIS नक्शा तैयार रखें ताकि आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्गों की पहचान की जा सके। साथ ही उपमंडल स्तर पर जेसीबी मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। संबंधित अधिकारियों को ठेकेदारों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए गए जिनके पास जेसीबी मौजूद हैं।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों की बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि आपदा प्रबंधन के कार्य बाधित न हों।

उन्होंने यह भी कहा कि आपदा की स्थिति में जब तक राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल नहीं पहुंचते, तब तक आपदा मित्र तत्काल बचाव कार्य शुरू करें ताकि अधिक नुकसान से बचा जा सके।

संचार प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि एक माध्यम के विफल होने पर अन्य विकल्पों की व्यवस्था होनी चाहिए।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज मिस्त्रियों और निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में उनकी सेवाओं का उपयोग किया जा सके। साथ ही विभिन्न प्रकार के यंत्रों और उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने टोल फ्री नंबरों की जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाने और उनका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा, जिससे आपातकाल में सहायता शीघ्र पहुंच सके।

अंत में उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और ऐसे लोगों की सुरक्षा पर बल दिया जो स्वयं सहायता करने में असमर्थ होते हैं। आपदा की स्थिति में इनकी त्वरित सहायता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इस अभ्यास में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, उद्योग विभाग के महानिदेशक सुरेन्द्र ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र प्रकाश राणा, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930