नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर पंचायत कुनिहार के वार्डों के सीमांकन का प्रारूप जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

नगर पंचायत कुनिहार के वार्डों के सीमांकन का प्रारूप जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | दिनांक: 02 जून, 2025

सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा द्वारा नगर पंचायत कुनिहार के विभिन्न वार्डों की सीमाओं से संबंधित प्रारूप प्रस्ताव जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी नागरिक को इस प्रस्ताव या अधिसूचना के संबंध में कोई सुझाव या आपत्ति हो, तो वह अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 7 दिनों के भीतर निर्धारित फार्म-02 में उपायुक्त कार्यालय में अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

प्रस्तावित सीमांकन के तहत नगर पंचायत कुनिहार को 07 वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनकी सीमाएं निम्न प्रकार से निर्धारित की गई हैं:

वार्ड संख्या 01 (कोठी-1):
इस वार्ड में मौजा कोठी प्रथम और उप महाल कोठी द्वितीय के क्षेत्र शामिल किए गए हैं।

वार्ड संख्या 02 (हाटकोट-I):
इस क्षेत्र में उप महाल पुल्हाड़ा का पूरा हिस्सा, मौजा हाटकोट का वह क्षेत्र जो खंड विकास अधिकारी कार्यालय से लेकर जंगल हाटकोट तक की सीमा में आता है, तथा मौजा कोठी प्रथमहाटकोट की सीमा पर स्थित वह भाग जो नालागढ़-शिमला मुख्य मार्ग से पश्चिम की ओर स्थित माध्यमिक विद्यालय (बालक) तक फैला है, शामिल हैं।

वार्ड संख्या 03 (हाटकोट-II):
यह वार्ड मौजा हाटकोट, जंगल हाटकोट की सीमा से लेकर श्रीमती ऊमा के घर, पीपल वाली चौक, शिवा टेंट हाउस, नाला, मौजा हाटकोटहरीपुर की सीमा, फार्म रोड, बी.एस.एन.एल. टॉवर और हरदेव के घर तक फैला हुआ है।

वार्ड संख्या 04 (हाटकोट-III):
इसमें नालागढ़-शिमला मुख्य मार्ग से फाऊं गली, हरदेव के घर, मौजा हाटकोट, जंगल हाटकोट, उच्चागांव की सीमाओं को छूता हुआ क्षेत्र तथा पुराना बस अड्डा और उसके आस-पास का भाग शामिल है।

वार्ड संख्या 05 (उच्चागांव-I):
इस क्षेत्र में उच्चागांव के वे भाग आते हैं जो पुराने बस अड्डे से अर्की-घणाहट्टी मार्ग तक की सड़क से नीचे फैले हैं। साथ ही फोरेस्ट कॉलोनी, बेबी कंवर के घर तक का मार्ग तथा मुख्य शिमला रोड का ऊपरी क्षेत्र भी इसमें शामिल है।

वार्ड संख्या 06 (उच्चागांव-II):
इस वार्ड में मुख्य शिमला रोड पर प्रताप के मकान से थावना और उच्चागांव की सीमा तक का क्षेत्र, प्रताप के घर से फोरेस्ट कॉलोनी, और वहां से मौजा खनोल की सीमा तक का भाग आता है।

वार्ड संख्या 07 (थावना):
यह क्षेत्र राधा स्वामी भवन से शुरू होकर थावना गांव, फार्म रोड, वेद व्यास का घर, बी.एस.एन.एल. टॉवर, पुराना बस अड्डा और कुनिहार-शिमला मार्ग से होते हुए थावना गांव की सीमा तक फैला हुआ है।

निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे प्रस्ताव की प्रति ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि कोई सुझाव या आपत्ति हो तो निर्धारित समयावधि में उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728