नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शूलिनी मेला 2025 | कलाकारों के ऑडिशन शुरू | पंजीकरण ऐसे करें! 🎭🎶 – भारतीय नेशनल न्यूज

शूलिनी मेला 2025 | कलाकारों के ऑडिशन शुरू | पंजीकरण ऐसे करें! 🎭🎶

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | दिनांक: 29 मई, 2025

राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला को सफल बनाने के लिए उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलाकारों के ऑडिशन 10 से 15 जून तक, पंजीकरण   hpsolan.nic.in   पर अनिवार्य

उपायुक्त सोलन श्री मनमोहन शर्मा ने कहा कि 20 से 22 जून, 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले की सफलता के लिए सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है। श्री शर्मा ने मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेला अवधि में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और आपात सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभागों को आपस में तालमेल बिठाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शहरवासियों और दूर-दराज से आए मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मेले का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगी। कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा, जो 10 से 15 जून तक आयोजित होंगे। इच्छुक कलाकारों को    hpsolan.nic.in   वेबसाइट पर जाकर “शूलिनी मेला 2025” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मेले में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने वाले पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्य यंत्रों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व वर्षों की तरह खेलकूद प्रतियोगिताएं और विभिन्न प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी, जिनकी तैयारी के निर्देश संबंधित विभागों को दे दिए गए हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम को स्थानीय मार्गों पर मुफ्त मुद्रिका बस सेवा संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आगंतुकों को आवागमन में सहूलियत हो।

बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त श्री राहुल जैन ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार चंदेल, एसडीएम डॉ. पूनम बंसल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री सुरेन्द्र ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी श्री सुमेध शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक श्री श्रवण कुमार हिमालयन, नगर निगम की सहायक आयुक्त श्रीमती बिमला पी. वर्मा सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31