नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विमल नेगी की रहस्यमयी मौत पर उठे सवाल, कांग्रेस सरकार पर संरक्षण देने का आरोप: डॉ. बिंदल – भारतीय नेशनल न्यूज

विमल नेगी की रहस्यमयी मौत पर उठे सवाल, कांग्रेस सरकार पर संरक्षण देने का आरोप: डॉ. बिंदल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नाहन, हिमाचल प्रदेश: भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्राओं की श्रृंखला से पूरे प्रदेश में देशभक्ति की लहर दौड़ गई है। हर मंडल स्तर पर यह यात्राएं बड़े उत्साह से आयोजित हो रही हैं, जिनमें पूर्व सैनिक, छात्र-छात्राएं, वकील, व्यापारी और समाज के अन्य वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। इसी क्रम में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब और नाहन विधानसभा क्षेत्रों में चार तिरंगा यात्राएं आयोजित की गईं, जिनकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधायक सुखराम चौधरी विशेष अतिथि रहे।

डॉ. बिंदल ने बताया कि पांवटा साहिब की मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। इसी तरह, नाहन के कालाअंब, नाहन शहर और शंभूवाला से आरंभ हुई तीन अन्य यात्राएं माजरा में आकर एकत्रित हुईं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश न केवल सुरक्षित है, बल्कि विकास के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। राफेल लड़ाकू विमान, ब्रह्मोस मिसाइल और एस-400 जैसे आधुनिक हथियारों से सेना को सशक्त किया गया है, जिससे भारत की सुरक्षा प्रणाली और भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियों के चलते आज भारत को वैश्विक समर्थन मिल रहा है।

वहीं, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चंबा की बर्बर हत्या, वन अधिकारियों पर हमला, बिलासपुर में मादक पदार्थों से जुड़े संघर्ष, बीबीएन क्षेत्र में बढ़ते अपराध और प्रदेश भर में सक्रिय माफिया गिरोहों को सरकार की शह प्राप्त है।

विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु पर बोलते हुए डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार पारदर्शिता से काम करने की बजाय कुछ लोगों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जनता और मृतक के परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान सरकार की सीबीआई जांच के प्रति असहमति से कई संदेह पैदा होते हैं।

इसके अलावा उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि वह वोटबैंक की राजनीति के चलते प्रदेश में रह रहे अवैध विदेशी नागरिकों, खासकर बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं और पाकिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह प्रदेश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और सरकार को सक्रियता दिखाते हुए इन्हें चिन्हित कर बाहर निकालना चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930