नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शूलिनी मेला 2025 की तैयारियाँ शुरू | जानिए क्या बोले मंत्री डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

शूलिनी मेला 2025 की तैयारियाँ शुरू | जानिए क्या बोले मंत्री डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 20 मई 2025

“संस्कृति हमारी पहचान, परम्पराएं हमारी जड़ें हैं” – डॉ. शांडिल

माँ शूलिनी मेले में साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर दिए विशेष निर्देश

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति इसकी परम्पराओं में रची-बसी है और इनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। वे आज सोलन में 20 से 22 जून, 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने बताया कि माँ शूलिनी को समर्पित यह मेला न केवल सोलन, बल्कि आसपास के जिलों और देश-विदेश में अपनी विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, और इस बार भी मेले की पारम्परिक गरिमा को बनाए रखने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस अवसर पर अपने घरों को दीपावली की भांति सजाएं और नगर निगम सोलन के वार्डों के बीच प्रकाश व्यवस्था पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाए।

उन्होंने मेले में आने वाले अस्थायी व्यापारियों के लिए समय रहते पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्देश दिए, ताकि अव्यवस्था से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि यह मेला अपनी भंडार परंपरा के लिए भी जाना जाता है, जहां कोई भी श्रद्धालु या आगंतुक भूखा नहीं लौटता। इसके लिए सभी भंडार स्थलों का पूर्व चयन कर, पंजीकृत आयोजकों के माध्यम से ही संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और इस कार्य में लगे सफाईकर्मियों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाए। यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी और उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी मेला अवधि में निर्बाध बनाए रखने की बात कही। कलाकारों को उचित मंच देने और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

डॉ. शांडिल ने कहा कि यह मेला जनमानस के जीवन में उत्साह और स्वास्थ्य का संचार करने वाला पर्व है, जिसे सभी के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और विभिन्न स्थलों पर ई-शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में उपायुक्त एवं मेला समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने तैयारियों की जानकारी दी, जबकि कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त नरेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर महापौर ऊषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, डॉ. अजय पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031