नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कण्डाघाट सिविल अस्पताल से महिला कर्मचारी का पर्स चोरी, आदतन अपराधी आरोपी जतिन गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कण्डाघाट सिविल अस्पताल से महिला कर्मचारी का पर्स चोरी, आदतन अपराधी आरोपी जतिन गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

दिनांक 22.04.2025 को एक महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना कण्डाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह सिविल अस्पताल कण्डाघाट मे Midwife के पद पर कार्यरत हैं । दिनांक 21.4.2025 को इनकी Duty सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक थी । Duty पर पंहुचने के बाद इन्होनें अपना पर्स Duty Room में रखा था । दिन के समय अस्पताल मे काफी मरीज आने के कारण यह Duty में व्यस्त रही । Duty समाप्त होने के बाद यह शाम के समय अपने घर पंहुची। घर पर इनकी बेटी ने इनसे पैसे मांगे तो उसको पैसे देने के लिये जब इन्होनें अपना पर्स खोला तो पर्स में रखी नकदी 9500/- व एक सोने की अंगुठी गायब पाई । जिस पर उपरोक्त मुकदमा थाना कण्डाघाट में पंजीकृत किया गया । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कण्डाघाट की टीम द्वारा मौका से जुटाये गये तकनीकी साक्ष्यों तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज के विश्लेष्ण के आधार पर दिनांक 22.04.2025 को ही चोरी की इस वारदात में संलिप्त *आरोपी जतिन पुत्र श्री सीताराम निवासी गाँव दोलग, डा0 कण्डाघाट जिला सोलन हि0प्र0 उम्र 30 साल* को कण्डाघाट से गिरफ्तार किया गया है । जांच के दौरान पाया गया है कि यह आरोपी एक आदतन अपराधी है *जो इससे पहले भी चोरी के कुल 05 मामलों में (थाना कण्डाघाट-03, थाना सदर सोलन-01, थाना धर्मपुर-01) संलिप्त रहा है । इन अभियोगों में इस आरोपी ने नकदी, गहनों व अन्य सम्पति जिसकी कुल कीमत करीब 2.65 लाख रू0 है, की चोरी की थी* । यह आरोपी इन सभी मामलों में जमानत पर रिहा है। इस आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930