नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला सोलन पुलिस की PO सेल टीम ने चोरी के मामले में भगोड़े अपराधी को बद्दी से किया गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

जिला सोलन पुलिस की PO सेल टीम ने चोरी के मामले में भगोड़े अपराधी को बद्दी से किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला सोलन पुलिस द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत PO सेल की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दिनांक 16-11-2026 को चोरी के एक मामले में वांछित भगोड़े अपराधी हीरा पाल उर्फ बांकू (28 वर्ष), पुत्र श्री राम लाल, निवासी गांव शील धार, डाकखाना एखे, तहसील बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को बद्दी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में दिनांक 24-05-2018 को अभियोग संख्या 38/2018 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34, PDPP Act की धारा 3 तथा Indian Telegraph Act की धारा 5 और 25 के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी को उसके अन्य साथियों सहित गिरफ्तार किया गया था। बाद में सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

जांच पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र माननीय न्यायालय में दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा आरोपी को कई बार पेश होने के निर्देश दिए गए, लेकिन वह निर्धारित तिथियों पर अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर माननीय न्यायालय ने दिनांक 04-07-2026 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।

इसके बाद से ही जिला पुलिस की PO सेल टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। लगातार प्रयासों, गुप्त सूचना और निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने 16-11-2026 को उसे बद्दी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30