परवाणू में 26.89 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला के दो युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
CASE FIR NO. 152/2026 DATED 19-11-2026 U/S 21, 29 ND&PS ACT, P.S. PARWANOO, DISTT. SOLAN (H.P.)
दिनांक 19-11-2026 को पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेब मंडी परवाणू के नजदीक नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो युवकों के कब्जे से कुल 26.89 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान प्रवीण चौहान पुत्र श्री हेत राम चौहान, निवासी गांव नजदीक सुंदर बिल्डिंग, कृष्णा नगर, डाकघर, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 26 वर्ष तथा अंकुश पुत्र श्री रमेश कुमार, निवासी स्लॉटर हाउस, स्वीटी बिल्डिंग, कृष्णा नगर, डाकघर, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में उपरोक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान नशे की बरामदगी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





