चंबा के खैरी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप खाई में गिरने से दो की मौत, दो घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के खैरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। बग्गी-बासा-समाह संपर्क मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम पिकअप में सवार चार लोग खैरी से बासा गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रजनी गांव के नजदीक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में बासा गांव के निवासी चालक सुनील कुमार और करण कुमार की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में घायल सुनील कुमार और अंकुश कुमार को तत्काल एनएचपीसी अस्पताल समलेउ पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, खैरी पुलिस थाना में दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





