नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओडिशा में सोने के भंडार की खोज, सरकार ने नीलामी की तैयारी की शुरू – भारतीय नेशनल न्यूज

ओडिशा में सोने के भंडार की खोज, सरकार ने नीलामी की तैयारी की शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ओडिशा में सोने के नए भंडार मिलने के बाद राज्य सरकार ने खनन की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान मयूरभंज जिले के एक गोल्ड ब्लॉक की नीलामी कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शुरुआती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

राज्य के इस्पात एवं खनन मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में जानकारी दी कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और राज्य के खान एवं भूविज्ञान निदेशालय ने अलग-अलग सर्वेक्षण चरणों में तीन क्षेत्रों में सोने की मौजूदगी का पता लगाया है। इनमें क्योंझर जिले का गोपुर-जलाडीहा, देवगढ़ का अदास-रामपल्ली और मयूरभंज जिले का मदनसाही-कंजिया क्षेत्र शामिल हैं।

जलेश्वर के विधायक अश्विनी कुमार पात्रा के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि मदनसाही-कंजिया खनिज ब्लॉक को 2026-27 में नीलामी के लिए रखने का नीतिगत निर्णय लिया गया है। फिलहाल इससे जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं।

सोने के साथ अन्य खनिजों की भी मौजूदगी

खोज के दौरान इन क्षेत्रों में सोने के अलावा कई अन्य धात्विक खनिजों के संकेत भी मिले हैं। देवगढ़ जिले के अदास-रामपल्ली क्षेत्र में सोने के साथ तांबा, कार्बन, चांदी और निकल की मौजूदगी सामने आई है। वहीं, मयूरभंज के मदनसाही-कंजिया इलाके में सोने के अलावा तांबे के भंडार की भी पहचान हुई है।

मंत्री विभूति भूषण जेना के अनुसार, सरकार इन बहुखनिज क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों की मात्रा, गुणवत्ता और आर्थिक उपयोगिता का आकलन करेगी। इसके बाद निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30