हिमाचल की 246 पंचायतों में चिट्टे पर शिकंजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सरकार सख्त, 246 रेड कैटेगरी पंचायतों में होगी विशेष कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के तपोवन में आयोजित आठवीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की बैठक में अधिकारियों को नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आपसी तालमेल के साथ जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश की 246 रेड कैटेगरी पंचायतों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। इन पंचायतों में चिट्टा तस्करी से जुड़े लोगों और नशे की गिरफ्त में आए पीड़ितों की पहचान एवं मैपिंग का काम 15 दिसंबर से पहले पूरा करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य चिट्टे के खतरे को जड़ से समाप्त कर प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाना है।
बैठक में निजी नशामुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। इसका उद्देश्य नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार, जरूरी सहयोग और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
वहीं, नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए सरकार दिसंबर माह में ‘खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस पहल के माध्यम से खेलों और जनजागरूकता को नशामुक्त हिमाचल के लक्ष्य से जोड़ने की योजना है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





