नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंडर-14 फुटबॉल में हमीरपुर चैंपियन – भारतीय नेशनल न्यूज

अंडर-14 फुटबॉल में हमीरपुर चैंपियन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 13 सितंबर 2026

खेल बच्चों में अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करने का प्रभावी माध्यम : डॉ. शांडिल

अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीम को किया सम्मानित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि खेलों का महत्व केवल बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। खेल बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, सामूहिक भावना तथा कठिन परिस्थितियों का सामना करने का जज्बा पैदा करते हैं।

डॉ. शांडिल रविवार को ठोडो मैदान, सोलन में आयोजित अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने खेल पुरस्कारों की राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसी तरह रजत पदक विजेताओं को मिलने वाली राशि 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक के लिए पुरस्कार राशि 1 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से प्रदेश के युवाओं को खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

सैनिक कल्याण मंत्री ने नशे को समाज के सामने खड़ी गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं।

उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने मित्रों एवं साथियों को भी इससे बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है तथा विभिन्न स्तरों पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. शांडिल ने सोलन फुटबॉल एसोसिएशन को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

इससे पहले सोलन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और चार दिन तक चली अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ जिलों के साथ दो फुटबॉल अकादमियों की टीमों ने हिस्सा लिया। कुल मिलाकर करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला हमीरपुर और सोलन की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल में हमीरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोलन को 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, जोगेंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस सोलन समिति के अध्यक्ष अमित ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सेठी, सोलन फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव कर्णजीत सिंह, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जयप्रकाश, नगर निगम के पूर्व उपमहापौर राजीव कौड़ा, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, नगर निगम के पूर्व पार्षद सरदार सिंह ठाकुर एवं विजय ठाकुर, सक्षम, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. योगेश गुप्ता, नगर निगम सोलन की सहायक अभियंता अल्पना ठाकुर सहित खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930