नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली बोर्ड में मोबाइल ऐप से मिलेगी परमिट 2 वर्क की मंजूरी – भारतीय नेशनल न्यूज

बिजली बोर्ड में मोबाइल ऐप से मिलेगी परमिट 2 वर्क की मंजूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला में पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सफल रहा तो पूरे प्रदेश में लागू होगी व्यवस्था; कर्मचारियों को ऐप पर मिलेगी हाजिरी और सैलरी स्लिप की जानकारी

राज्य बिजली बोर्ड में परमिट टू वर्क की प्रक्रिया को डिजिटल करने की दिशा में कदम उठाया गया है। अब बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों और अधिकारियों को परमिट लेने या उसे रद्द करवाने के लिए मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने एचपीएसईबीएल कनेक्ट मोबाइल ऐप में विशेष सुविधा विकसित की है।

फिलहाल इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शिमला शहर में शुरू किया गया है। यह परीक्षण 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद योजना की कार्यप्रणाली और परिणामों की समीक्षा की जाएगी। यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है।

ऐप में परमिट टू वर्क के लिए अलग मॉड्यूल बनाया गया है। इसके जरिए संबंधित फील्ड अधिकारी परमिट के लिए भेजे गए अनुरोध को ऑनलाइन देख सकेंगे और वहीं से उसकी स्वीकृति दे सकेंगे। किसी परिस्थिति में पहले से जारी परमिट को वापस लेना आवश्यक होने पर उसे ऐप के माध्यम से रद्द करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

बोर्ड प्रबंधन के अनुसार परमिट टू वर्क से संबंधित स्वीकृति और रद्दीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से ही संचालित किया जाएगा। मैनुअल तरीके से इन अनुरोधों की प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी।

ऐप पर अटेंडेंस और सैलरी स्लिप भी

एचपीएसईबीएल कनेक्ट ऐप के माध्यम से बोर्ड कर्मचारी अपनी उपस्थिति से संबंधित जानकारी भी देख सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें सैलरी स्लिप उपलब्ध कराने की सुविधा भी ऐप पर दी गई है। इससे कर्मचारियों को वेतन और हाजिरी से जुड़ी जानकारी के लिए अलग प्रक्रिया अपनाने की जरूरत कम होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930