नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेब खर्च से बच्चों का भविष्य संवार रहीं सृष्टि शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

जेब खर्च से बच्चों का भविष्य संवार रहीं सृष्टि शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अपने जेब खर्च से बच्चों के भविष्य को संवार रहीं सृष्टि शर्मा, राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजी गईं

सिरमौर। सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों ने जेबीटी शिक्षिका सृष्टि शर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान दिलाया है। पच्छाद तहसील के दूरदराज गांव सेरपड़ोल की रहने वाली सृष्टि शर्मा वर्तमान में जिला सिरमौर के प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर में सेवाएं दे रही हैं।

सृष्टि शर्मा ने वर्ष 2022 में प्रेमनगर स्कूल में कार्यभार संभालने के बाद बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ स्कूल में नामांकन बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों की संख्या 16 से बढ़कर 34 तक पहुंच गई। इसके लिए उन्होंने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और सरकारी स्कूल में उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई को मजबूत करने के लिए उन्होंने नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त सुबह 9:20 से 9:55 बजे तक रेमेडियल कक्षाएं शुरू कीं। उनका प्रयास रहा कि प्रत्येक बच्चे की जरूरत के अनुसार उसे अतिरिक्त मार्गदर्शन मिल सके।

बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी सृष्टि शर्मा ने व्यक्तिगत स्तर पर मेहनत की। उनके मार्गदर्शन से एक विद्यार्थी ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके अलावा विद्यार्थियों को ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

विद्यालय में बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सृष्टि शर्मा ने अपने निजी खर्च से आरओ की सुविधा और ब्लेजर भी उपलब्ध करवाए। उनका उद्देश्य बच्चों को ऐसा वातावरण देना है, जिसमें वे सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहें।

शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, निरंतर मेहनत और सकारात्मक परिणामों को देखते हुए शिक्षक दिवस, 5 सितंबर के अवसर पर राज्यपाल ने सृष्टि शर्मा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। उनका यह प्रयास सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए समर्पण और नवाचार की प्रेरणादायक मिसाल के रूप में सामने आया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930