नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लाल किला ब्लास्ट: NIA का बड़ा खुलासा – भारतीय नेशनल न्यूज

लाल किला ब्लास्ट: NIA का बड़ा खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लाल किला ब्लास्ट को लेकर NIA का बड़ा दावा, कार में मौजूद था उमर उन नबी

दिल्ली में लाल किले के नजदीक 10 नवंबर 2025 को हुए विस्फोट को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में अहम जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह घटना आत्मघाती बम धमाका थी और आरोपी उमर उन नबी (A-1) विस्फोट के समय उसी कार में मौजूद था।

चार्जशीट में दावा किया गया है कि कार में लगाए गए IED को उमर ने एक विशेष कमांड सिस्टम के जरिए सक्रिय किया। जांच के दौरान एजेंसी ने इस मामले से जुड़े कथित आतंकी मॉड्यूल की विचारधारा, गतिविधियों और उसकी तैयारियों की भी जांच की।

NIA के मुताबिक, मॉड्यूल से जुड़े कुछ आरोपी कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित थे और हिंसक गतिविधियों की तैयारी कर रहे थे। जांच में मिले दस्तावेजों से यह भी पता चलने का दावा किया गया है कि आरोपी संभावित आतंकी हमलों के लिए रणनीतिक और ऑपरेशनल जानकारी जुटा रहे थे।

‘हत्यारा कैसे बनें’ दस्तावेज का भी उल्लेख

चार्जशीट में ‘लोन मुजाहिद पॉकेट बुक’ के तहत बताए गए ‘हत्यारा कैसे बनें’ नामक दस्तावेज का भी जिक्र है। NIA का आरोप है कि मॉड्यूल से जुड़े लोग इस सामग्री में दी गई जानकारी का इस्तेमाल कर रहे थे।

जांच एजेंसी के अनुसार, इस दस्तावेज को AQAP यानी अल-कायदा इन द अरबियन पेनिनसुला से संबंधित बताया गया है। इसमें कथित तौर पर विस्फोटकों, हथियारों, गुप्त अभियानों और IED से जुड़ी जानकारी शामिल थी।

चार्जशीट के मुताबिक, दस्तावेज में TATP जैसे विस्फोटकों तथा रिमोट कंट्रोल के माध्यम से विस्फोट करने से संबंधित तकनीकी जानकारी का भी उल्लेख था। इसके अलावा इसमें लड़ाई, निगरानी, सुरक्षा एजेंसियों से बचाव, फरार होने और गुप्त तरीके से गतिविधियां संचालित करने जैसी तकनीकों का भी विवरण होने की बात कही गई है।

NIA की चार्जशीट में किए गए ये दावे जांच एजेंसी के आरोप हैं और मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया के दौरान इनकी पुष्टि अदालत में होनी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930