नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बूथगढ़ में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर – भारतीय नेशनल न्यूज

बूथगढ़ में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बूथगढ़ में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 866 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

बूथगढ़, 9 सितंबर 2026: पीएचसी बूथगढ़ में आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंजाब के आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मोहाली डॉ. ज्योति बब्बर और जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. गुरदर्शन कौर के मार्गदर्शन में लगाया गया।

शिविर का शुभारंभ डॉ. ज्योति बब्बर ने किया। इस दौरान होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गगनदीप कौर भी मौजूद रहीं। शिविर की जिम्मेदारी डॉ. अरुण बांसल ने संभाली।

आयुर्वेदिक टीम में डॉ. शिवानी बांसल, डॉ. परिधि, उप वैद्य नवजोत कुमार और अंजू कंबोज ने सेवाएं प्रदान कीं। होम्योपैथी विभाग की ओर से डॉ. विनोद कुमार, डॉ. भावना, डिस्पेंसर शालू मेहता और नमन शर्मा ने मरीजों की देखभाल की।

शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श और दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। आयुर्वेदिक विभाग की टीम ने 468 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, जबकि होम्योपैथिक विभाग द्वारा 398 मरीजों को दवाइयां प्रदान की गईं। इस प्रकार कुल 866 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

डॉ. अरुण बांसल ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य लोगों को बीमारियों से बचाव, उपचार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से योग और आयुर्वेद आधारित स्वस्थ दिनचर्या को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

शिविर के दौरान लोगों को 150 से अधिक औषधीय पौधे भी वितरित किए गए। डॉ. बांसल ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाली पूरी चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. डेजी, डॉ. सिमन ढिल्लों, डॉ. अंचला मित्तल, डॉ. तपिंदर, डॉ. विकास, डॉ. सुबिन, डॉ. रोहिणी, डॉ. प्रियंका, सीनियर एमएलटी सुखदेव सिंह, डॉ. राजिंदर सिंह तथा पीएचसी बूथगढ़ का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930