नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में सेल्समैन पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में सेल्समैन पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 0197/26 DT. 04.09.2026 U/S 109(1), 3(5) BNS, P.S. SADAR SOLAN

दिनांक 04.09.2026 को श्री विरेन्द्र ठाकुर पुत्र श्री नरदेव ठाकुर, निवासी गांव शकौल, डाकघर डिंगर–किन्नर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, जो वर्तमान में ठेका शराब पराशर हॉल, सोलन में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस थाना सदर सोलन में एक शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत के अनुसार दिनांक 03.09.2026 को लगभग 09:50 बजे आनन्द कॉम्प्लेक्स, माल रोड, सोलन में दो युवकों, पंकज एवं अभिषेक, निवासी हरिपुरधार, जिला सिरमौर, की शराब के ठेके के सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने पंकज कुमार शर्मा के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी पंकज ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से बेलचे से उसके सिर पर तीन-चार वार किए, जिसके परिणामस्वरूप उसे सिर में गंभीर चोटें आईं।

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस थाना सदर सोलन में तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा शीघ्रता से आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने की प्रक्रिया आरम्भ की गई।

घायल पंकज कुमार शर्मा का क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन में चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए PGI, चंडीगढ़ रेफर किया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

अन्वेषण के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके साथ ही SFSL की विशेषज्ञ टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा मौके से प्राप्त महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया। घटना की परिस्थितियों की पुष्टि एवं अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल तथा आसपास उपलब्ध CCTV कैमरों की फुटेज प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया। CCTV फुटेज के अलावा पुलिस द्वारा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की गई।

घटना के समय मौके पर मौजूद व्यक्तियों एवं संभावित गवाहों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए। उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच से प्राप्त तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान पंकज चीनटा पुत्र श्री बीजा राम, निवासी गांव खडान, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 22 वर्ष, तथा अभिषेक कुमार पुत्र श्री जोगिन्दर सिंह, निवासी गांव खडान, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष, के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों को दिनांक 04.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे मामले से संबंधित घटनाक्रम, उपलब्ध साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिस द्वारा दोनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 04.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि शराब के ठेके के सेल्समैन और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान घटनाक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है। आगे की जांच जारी है तथा अन्वेषण के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930