दिन डिजिटल अरेस्ट, बुजुर्ग दंपति से ₹72 लाख की ठगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
घर में दो दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, बुजुर्ग दंपति से ₹72.10 लाख की साइबर ठगी
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने उच्च पदों से सेवानिवृत्त बुजुर्ग दंपति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर उनसे 72.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का अधिकारी बताकर दंपति को एक गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी।
आतंकी गतिविधियों से जोड़कर डराया
मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को बुजुर्ग दंपति को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय एनआईए चीफ प्रकाश अग्रवाल के रूप में दिया। उसने दंपति को बताया कि उनके आधार कार्ड का कथित तौर पर बैंक से जुड़ी आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है और वे एटीएस फोर्स की निगरानी में हैं।
ठगों ने दंपति से कहा कि यदि वे उनके बताए निर्देशों का पालन करेंगे तो उन्हें इस मामले से बाहर निकाल दिया जाएगा। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे इस संबंध में किसी रिश्तेदार, मित्र या अन्य परिचित को कोई जानकारी न दें। डर और दबाव के माहौल में दंपति को करीब दो दिनों तक उनके घर में ही ‘डिजिटल अरेस्ट’ की स्थिति में रखा गया।
बैंक मैनेजर की चेतावनी भी नहीं मानी
लगातार डराए जाने और दबाव बनाए जाने के कारण दंपति ने ठगों के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी के अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज साझा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने सुरक्षा राशि के नाम पर उनसे 72 लाख 10 हजार रुपये जमा करवाने के निर्देश दिए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





