नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर में 6.80 ग्राम चिट्टा व 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर में 6.80 ग्राम चिट्टा व 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

FIR No. 146/26, दिनांक 06.09.2026
धारा 21, 22, 29 NDPS Act | थाना धर्मपुर, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

06 सितंबर 2026 की रात जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर माड़ो-मटकंडा स्थित मानसरोवर ढाबा में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ढाबे में मौजूद दो युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 6.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और Proxyco SPAS (Tramadol) के 28 कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार चौहान (35) पुत्र पुरुषोत्तम दास, निवासी गांव खांगटा, डाकघर एवं तहसील टिक्कर, जिला शिमला तथा ऋतिक (23) पुत्र स्वर्गीय जय प्रकाश, निवासी गांव दरोटी, डाकघर एवं तहसील टिक्कर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

बरामदगी के संबंध में थाना धर्मपुर में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को 07 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस द्वारा दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच के दौरान तुषार चौहान के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ जिला शिमला के रोहड़ू थाना में चार मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले NDPS Act से संबंधित हैं, जिनमें कुल 43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 240 प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बरामदगी दर्ज है। इसके अलावा, उसके खिलाफ Arms Act के तहत एक मामला दर्ज है, जिसमें एक देसी कट्टा बरामद होने का उल्लेख है। उसके विरुद्ध मारपीट से संबंधित एक अन्य मामला भी दर्ज पाया गया है।

दूसरे आरोपी ऋतिक के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930