आंगनवाड़ी के 15 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर को इंटरव्यू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन, 08 सितंबर 2026
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 15 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर को साक्षात्कार
बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के तहत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 17 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में होंगे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए बाजार गढ़खल, थडे का ठाकुरद्वारा, ठिम्बर और कोटी स्थित केन्द्रों में एक-एक पद भरा जाएगा। ये केन्द्र क्रमशः कसौली गढ़खल, गुल्हाडी, बुघार कनैता और कोटी नाम्ब ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आते हैं।
इसी तरह आंगनवाड़ी सहायिका के एक-एक पद ओडा, मध्याना, मंगोटी मोड, परवाणू सेक्टर-2(1), टकसाल-2, सिहारडी चमारा, चामिया, घड़सी कुकाणा, नेरी, निचला बडोह और घड़सी ब्राह्मणा केन्द्रों के लिए भरे जाएंगे।
इच्छुक महिला अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 तक सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है।
पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय के प्रमाण के तौर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की इनमेट, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा तथा ऐसे आवेदक जिनके पति पिछले सात वर्षों से लापता हैं, से संबंधित प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे। साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां भी साथ लाना अनिवार्य होगा।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में 01792-264037 पर संपर्क किया जा सकता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





