नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सात ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा से होगा कचरा संग्रहण, डॉ. शांडिल ने दिखाई हरी झंडी – भारतीय नेशनल न्यूज

सात ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा से होगा कचरा संग्रहण, डॉ. शांडिल ने दिखाई हरी झंडी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 05 सितंबर 2026

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने शनिवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों के लिए कचरा संग्रहण करने वाली ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह ई-रिक्शा ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उपलब्ध करवाई गई है। इसके माध्यम से डांगरी, कोठों, नौणी मझगांव, सलोगड़ा, ओच्छघाट, आंजी और सपरून ग्राम पंचायतों में घरों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा एकत्र किया जाएगा।

डॉ. शांडिल ने बताया कि पंचायतों से एकत्रित कचरे को संबंधित पंचायतों में बनाए गए कचरा संग्रहण शैड तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कचरे को विकास खण्ड स्तर पर स्थापित कचरा प्रबंधन इकाई में ले जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसका निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा आधारित यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत गीले और सूखे कचरे को स्रोत स्तर पर ही अलग-अलग एकत्र करने पर जोर दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से कचरा ढुलाई के दौरान कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों की संकरी सड़कों और रास्तों पर ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा उठाना भी अपेक्षाकृत आसान होगा।

कार्यक्रम में बाघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, खण्ड कांग्रेस सोलन अध्यक्ष अमित ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल सदस्य जतिन साहनी, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड सदस्य शोभित बहल, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड सदस्य मदन हिमाचली, खण्ड कांग्रेस सोलन उपाध्यक्ष संधीर सीनू, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, विजय पुरी, सक्षम शर्मा, विजय ठाकुर और बलदेव ठाकुर मौजूद रहे।

इसके अलावा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930