नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 05 सितंबर 2026

पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है।

विधायक शनिवार को ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी स्थित माँ चण्डी मंदिर परिसर में मंदिर समिति एवं युवा कल्याण केंद्र की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने माँ चण्डी मंदिर तथा भगवान श्री कृष्ण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

संजय अवस्थी ने उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने तथा मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख देते हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं एवं विरासत को जीवंत रखने में अहम योगदान देते हैं। ऐसे आयोजन लोगों के बीच भाईचारे, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे नई पीढ़ी अपनी संस्कृति तथा परंपराओं से निरंतर जुड़ी रहती है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नई योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से हिमाचल के सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विभिन्न विकास कार्यों के लिए घोषणाएं

समारोह के दौरान संजय अवस्थी ने क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। उन्होंने सेवड़ा से करेड रूबाह तक एम्बुलेंस मार्ग के शुरुआती निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इसके अलावा ग्राम पंचायत चण्डी में 20 सोलर लाइट, महिला मंडल भवन सोरा कनैता के प्रारंभिक निर्माण के लिए 2 लाख रुपये तथा महिला मंडल सेवड़ा चण्डी को सामान खरीदने के लिए 21 हजार रुपये देने की बात कही।

उन्होंने युवक कल्याण केंद्र सेवड़ा चण्डी के लिए भी 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप 5,100 रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की गई।

लोगों की समस्याएं सुनीं

संजय अवस्थी ने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं और मांगों को भी सुना। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

समारोह में स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य गीता शर्मा, ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी की प्रधान निशा शर्मा, ग्राम पंचायत कोलका के प्रधान जय प्रकाश, सेवड़ा चण्डी के उप प्रधान मदन लाल, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के तुलसीराम शर्मा, बाबूराम बंसल व देशराज सहित उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार और लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट के सहायक अभियंता बेलीराम कश्यप मौजूद रहे।

माँ चण्डी मंदिर समिति एवं युवा कल्याण केंद्र के प्रधान जीवन शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, स्थानीय निवासी और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930