इंदौरा में 260 ग्राम चिट्टा बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कांगड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए विंग ने इंदौरा के उलैहड़ियां इलाके में कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा के अनुसार, 3 सितंबर को सीआईए टीम डमटाल, इंदौरा और मिलवां क्षेत्र में नशे की तस्करी पर नजर रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से उलैहड़ियां की तरफ जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक युवक मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर मौजूद है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की। वहां काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (PB 07R-6786) मिली। नियमानुसार तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से एक पारदर्शी पॉलीथिन में रखा चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से जब्त पदार्थ का वजन किया, जो 260 ग्राम निकला। मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





