नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 0197/26, दिनांक 04.09.2026, धारा 109(1), 3(5) BNS, पुलिस थाना सदर सोलन

दिनांक 04.09.2026 को श्री विरेन्द्र ठाकुर पुत्र श्री नरदेव ठाकुर, निवासी गांव शकौल, डाकघर डिंगर–किन्नर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, जो वर्तमान में ठेका शराब पराशर हॉल, सोलन में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत प्रस्तुत की।

शिकायत के अनुसार, दिनांक 03.09.2026 को लगभग 09:50 बजे आनन्द कॉम्प्लेक्स, माल रोड, सोलन में पंकज एवं अभिषेक, दोनों निवासी हरिपुरधार, जिला सिरमौर, की शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा पुत्र श्री विक्रम सिंह, निवासी गांव समैहल, डाकघर नाहलियां, तहसील खुंडियां, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।

घटना के दौरान आरोपी पंकज ने कथित रूप से पंकज कुमार शर्मा के सिर पर बेलचे से तीन-चार वार किए। इस हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई।

घायल पंकज कुमार शर्मा का चिकित्सकीय परीक्षण क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन में करवाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए PGI, चंडीगढ़ रेफर किया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

अन्वेषण के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध भौतिक साक्ष्यों को कब्जे में लेकर सुरक्षित किया। इसके अलावा, घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण SFSL की विशेषज्ञ टीम से भी करवाया गया।

घटना की परिस्थितियों एवं आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए घटनास्थल तथा आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग हासिल कर उसका विश्लेषण किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के साथ-साथ उपलब्ध अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की। घटनास्थल पर मौजूद लोगों तथा संभावित गवाहों से पूछताछ कर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई।

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों की पहचान की। इसके पश्चात पंकज चीनटा पुत्र श्री बीजा राम, निवासी गांव खडान, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 22 वर्ष, तथा अभिषेक कुमार पुत्र श्री जोगिन्दर सिंह, निवासी गांव खडान, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष, को दिनांक 04.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों से घटना से जुड़े तथ्यों, उनकी भूमिका तथा उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को दिनांक 04.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

प्रारम्भिक जांच में यह सामने आया है कि शराब ठेके के सेल्समैन और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों का क्रमबद्ध तरीके से परीक्षण किया जा रहा है।

मामले में आगे की जांच एवं अन्वेषण जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30