नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपायुक्त ने आई.एफ.सी. का किया निरीक्षण – भारतीय नेशनल न्यूज

उपायुक्त ने आई.एफ.सी. का किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 18 अगस्त 2026

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सलोगड़ा व कंडाघाट के एकीकृत कृषि क्लस्टरों का लिया जायजा

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मंगलवार को सलोगड़ा और कंडाघाट स्थित एकीकृत कृषि क्लस्टर (आई.एफ.सी.) का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और वर्तमान संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से क्लस्टरों की कार्यप्रणाली और तैयारियों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि दोनों केन्द्रों को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के लिए जरूरी संसाधन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों की गतिविधियों का लाभ क्लस्टर स्तरीय महासंघों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए।

उपायुक्त ने विशेष रूप से महिलाओं को आई.एफ.सी. से संबंधित विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संचालन के साथ-साथ उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन और प्रबंधन की जानकारी मिलने से महिलाएं केन्द्रों की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संभाल सकेंगी और अपनी आय के स्रोतों को मजबूत कर पाएंगी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और क्लस्टर स्तरीय महासंघों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को बेहतर बनाना प्रशासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि एकीकृत कृषि क्लस्टरों के माध्यम से स्थानीय कृषि एवं अन्य संबद्ध उत्पादों का उपयोग बढ़ाने, उनका मूल्य संवर्धन करने तथा बेहतर विपणन की व्यवस्था विकसित करने से महिलाओं की आमदनी में वृद्धि की संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि आई.एफ.सी. की अवधारणा का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने में सहयोग करना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इन केन्द्रों की सुविधाओं और गतिविधियों का लाभ लेने का आग्रह किया।

दौरे के दौरान संबंधित क्लस्टर स्तरीय महासंघों की पदाधिकारी तथा एकीकृत कृषि क्लस्टर के संचालन से जुड़ी महिला सदस्य मौजूद रहीं।

इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र ठाकुर, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी मजूला सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930