बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता शिविर आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन, 26 अगस्त 2026
बाल विकास परियोजना कण्डाघाट द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सायरी में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता पूनम शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम, गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994, बाल विवाह निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
पुलिस विभाग से तुलसी राम ने कानून व्यवस्था तथा महिला एवं बाल संरक्षण में पुलिस की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल भारत ने नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्ति से संबंधित विषयों पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट रक्षा शर्मा ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं तथा महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।
शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों को महिला एवं बाल संरक्षण, कानूनी अधिकारों, नशा निवारण और सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना रहा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों के अलावा बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के सभी पर्यवेक्षक, खण्ड समन्वयक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





