नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगोड़ा आरोपी मनीमाजरा से गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

भगोड़ा आरोपी मनीमाजरा से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भगोड़े आरोपी को मनीमाजरा, चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

पुलिस थाना परवाणू की पी.ओ. सैल टीम ने भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक भगोड़े आरोपी को मनीमाजरा, चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र श्री मानसिंह, निवासी गांव हरपालू सांवल, डाकखाना हरपालू, तहसील राजगढ़, थाना हमीरवास, जिला चुरू, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 100/2026, दिनांक 06-08-2026, धारा 209, 269 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 97/2016, दिनांक 24-11-2016, धारा 174(A) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था। उक्त मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा जांच पूर्ण होने के बाद उसके विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मामले की न्यायिक कार्यवाही के दौरान आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कई बार निर्देश दिए गए, लेकिन वह निर्धारित तारीखों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते माननीय न्यायालय ने 13-06-2022 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।

भगोड़े आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाना परवाणू की पी.ओ. सैल टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 06-08-2026 को मनीमाजरा, चंडीगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को 07-08-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31