नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसून तैयारियों पर समीक्षा बैठक आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

मानसून तैयारियों पर समीक्षा बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | 25 जुलाई 2026

आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रशिक्षण जरूरी : दीपक राठौर

मानसून तैयारियों और विशेष राहत पैकेज को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि सभी विभागों को मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी रखनी चाहिए, ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। वह शनिवार को सोलन में मानसून तैयारियों और विशेष राहत पैकेज की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए लोगों का प्रशिक्षित होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम पांच लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ये प्रशिक्षित “आपदा मित्र” आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पहल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप प्रदेशभर में लागू की जा रही है।

दीपक राठौर ने कहा कि आधुनिक बचाव उपकरणों की उपलब्धता भी आपदा प्रबंधन की सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे उपकरणों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा, जो राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बना सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एक मोबाइल एप विकसित कर रहा है, जिसके माध्यम से आपदा से जुड़ी घटनाओं की सटीक और त्वरित सूचना प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को डीएमआईएस पोर्टल पर प्रतिदिन नुकसान संबंधी रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बताया गया कि नालागढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक कंपनी तैनात है, जिसमें लगभग 100 अधिकारी, जवान और कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत 3,877 स्वयंसेवक भी विभिन्न स्तरों पर सेवाएं दे रहे हैं।

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने भरोसा दिलाया कि बैठक में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा और आपदा प्रबंधन के प्रति संवेदनशील एवं सतर्क दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मानसून तैयारियों और विशेष राहत पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा ने भी अधिकारियों को आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सेल के एसीएफ विनोद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031