नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 22 जुलाई 2026

‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन, रविन्द्र सभ्रवाल ने की।

अपने संबोधन में रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और आर्थिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशे जैसी सामाजिक बुराई का समूल उन्मूलन आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है तथा कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण बन सकती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ युवा मादक पदार्थों के साथ-साथ कुछ दवाओं का भी नशे के रूप में दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य दयावंती तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के अध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031